उत्तर प्रदेश के बागपत और बिजनौर जिलों में एक अपर जिलाधिकारी समेत करीब 50 लोग कुट्टू के आटा से बना फलाहार खाने से बीमार पड़ गये

Police Updates police Update

Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-24 13:54:04 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits:


उत्तर प्रदेश के बागपत और बिजनौर जिलों में एक अपर जिलाधिकारी समेत करीब 50 लोग कुट्टू के आटा से बना फलाहार खाने से बीमार पड़ गये

उत्तर प्रदेश के बागपत और बिजनौर जिलों में एक अपर जिलाधिकारी समेत करीब 50 लोग कुट्टू के आटा से बना फलाहार खाने से बीमार पड़ गये। नवरात्र के दौरान बागपत जिले में कुट्टू के आटे से बना भोजन खाने के बाद अपर जिलाधिकारी (ADM-न्यायिक) शिव नारायण सिंह समेत डेढ़ दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला संयुक्त अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहोत में भर्ती कराया गया है।

सभी को अस्पताल में कराया गया भर्ती

अधिकारियों के अनुसार, गुरुवार की शाम शिव नारायण सिंह, उनके सहायक कर्मचारी सतीश कश्यप एवं अन्य लोगों ने कुट्ट के आटे से बने व्यंजन का सेवन किया था। इसके कुछ ही देर बाद उन्हें उल्टी, बेचैनी और अन्य दिक्कतें महसूस होने लगीं। स्थिति बिगड़ने पर सभी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

खाद्य विभाग ने शुरू की मामले की जांच


इस घटना में कासिमपुर खेड़ी गांव के एक ही परिवार के 9 सदस्य, मलकपुर गांव के छह लोग तथा बावली गांव के दो लोग भी शामिल हैं, जो जहरीला भोजन खाने से प्रभावित हुए और उन्हें उपचार की जरूरत पड़ी। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

Search
Recent News