कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में 14 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड रैली से पहले भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच भारी झड़प और पत्थरबाजी हुई। गिरीश

Traffic & Road Safety Traffic & Road Safety

Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-24 14:03:13 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits:


कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में 14 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड रैली से पहले भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच भारी झड़प और पत्थरबाजी हुई। गिरीश

कोलकाता के गिरीश पार्क इलाके में 14 मार्च 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रिगेड रैली से पहले भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच भारी झड़प और पत्थरबाजी हुई। गिरीश पार्क, ब्रिगेड परेड मैदान से लगभग पांच किलोमीटर दूर है, जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक रैली को संबोधित किया। भाजपा समर्थकों की बसों को रोकने और मंत्री शशि पांजा के घर पर हमले के आरोपों के बीच दोनों पक्षों में तनाव बढ़ा, जिसके बाद रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई। घटना से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए थे, जिसमें कई लोगों को पत्थरबाजी करते हुए देखा जा सकता है। पुलिसकर्मी भी मौके पर नजर आ रहे हैं। वह उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं, लेकिन पत्थरबाज उन्हें नजरअंदाज करते हुए हिंसा करते हैं।

ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात मामले में देवेंद्र फडणवीस ने सदन में दी बड़ी जानकारी

रेलवे स्टेशनों की रेकी कर डेटा भेजा पाकिस्तान, 28 साल की मीरा अरेस्ट

थाने के अंदर शुरू हो गई चाकबाजी पलिस के

पीएम की रैली से आधे घंटे पहले हुई झड़प

भाजपा समर्थकों ने आरोप लगाया कि जब वे प्रधानमंत्री के समर्थन में नारे लगाते हुए रैली स्थल की ओर जा रहे थे, तब अचानक कुछ इलाकों से उन पर पत्थर फेंके गए। भाजपा के एक कार्यकर्ताज एक स्थानीय समाचार चैनल को बताया, "बिना किसी उकसावे के हम पर पत्थर फेंके गए। उन्होंने हमें गालियां भी दीं।" प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों दलों के समर्थकों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके और नारे लगाए। भाजपा ने कहा कि झड़प के दौरान कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि, स्थानीय टीएमसी कार्यकर्ताओं ने इन आरोपों का खंडन किया और दावा किया कि भाजपा समर्थकों ने ही पहले गाली-गलौज की और उन पर पथराव शुरू किया। उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय टीएमसी नेताओं के आवास पर भी

Search
Recent News