Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-24 14:12:25 |
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits:
दिल्ली के भजनपुरा में मंदिर के पास 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
दिल्ली के भजनपुरा इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब वहां 18 वर्षीय युवक मोहम्मद आसिफ की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इस वारदात को कृष्णा मंदिर के पास अंजाम दिया गया, अब पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश जारी है. पढ़ें इस खूनी वारदात की पूरी कहानी.दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके भजनपुरा की तंग गलियों में मंगलवार की सुबह उस वक्त खौफ पसर गया, जब एक 18 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. सुबह की खामोशी अचानक चीख-पुकार में बदल गई और हर कोई इस खौफनाक मंजर को लेकर सहम गया. घटना कृष्णा मंदिर के पास की है. जहां खून से लथपथ युवक को देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए. पुलिस अब इस पूरे मामले की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है.