Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-24 14:15:54 |
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 1
एक घर, दो बीवियां और 18 बच्चे... कैसे अय्याशी में पूर्व प्रधान ने गंवाई जान? प्रतापगढ़ हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी
प्रतापगढ़ में 18 बच्चों के पिता और पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन की उनकी प्रेमिका सुमन ने साथियों संग मिलकर रॉड से हत्या कर दी. ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आरोपियों ने शव बोरे में भरकर नहर किनारे फेंक दिया था. पुलिस ने कॉल डिटेल के जरिए मुख्य आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में जिस पूर्व प्रधान मुस्तका गुलशन उर्फ मुन्ना की अवैध संबंधों के चलते हत्या हुई थी, उसकी दो बीवियां और 18 बच्चे हैं. मुन्ना ने पहली शादी 16 वर्ष की उम्र में थी और उसकी बीवी का नाम किस्मतुल निशा है. जबकि, 10 वर्ष बाद उसने दूसरी शादी अम्बिया बानो से की. दोनो पत्नियां मुन्ना के साथ ही रहती थीं. उनसे मृतक के कुल 18 बच्चे थे. भरा-पूरा परिवार होने के बावजूद मुन्ना का तीसरी महिला सुमन से संबंध था. इसी चक्कर में उसकी हत्या हुई. उसकी लाश बोरे में भरी मिली थी.