क्या आपके गैस सिलेंडर पर भी लिखा है A-24 या B-26? जानिए ये कोड क्या बताते है

Safety Awareness Safty Awarness

Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-24 14:25:22 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 1


क्या आपके गैस सिलेंडर पर भी लिखा है A-24 या B-26? जानिए ये कोड क्या बताते है

क्या आपके गैस सिलेंडर पर भी लिखा है A-24 या B-26? जानिए ये कोड क्या बताते है

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुई जिसमें बताया गया कि गैस सिलेंडर पर लिखे A, B, C, D कोड का क्या मतलब होता है. चलिए जानते हैं सिलेंडर पर लिखे इन कोड्स का सही मतलब और इससे जुड़ी जरूरी सेफ्टी डिटेल.

अक्सर लोगों को लगता है कि LPG गैस सिलेंडर की भी कोई एक्सपायरी डेट होती है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है, गैस सिलेंडर पर जो तारीख लिखी होती है, वह उसकी एक्सपायरी नहीं बल्कि टेस्टिंग की तारीख (Test Due Date) होती है. इसका मतलब यह होता है कि उस सिलेंडर की अगली बार सेफ्टी टेस्ट कब की जाएगी. दरअसल, LPG सिलेंडर बेहद मजबूत खास तरह के स्टील से बनाए जाते हैं ताकि वे लंबे समय तक सुरक्षित तरीके से इस्तेमाल किए जा सकें. इन्हें BIS (भारतीय मानक ब्यूरो) के तय मानकों के अनुसार तैयार किया जाता है. भारत में गैस सिलेंडर बनाने की अनुमति केवल उन्हीं कंपनियों को मिलती है जिन्हें Chief Controller of Explosives (CCOE) से मंजूरी प्राप्त होती है.