एग्जाम देने जा रहा हूं... घर से झूठ बोलकर निकला, मॉल के चौथे फ्लोर से कूदा 12वीं का छात्र

Missing & Wanted Missing & wanted

Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-24 14:30:34 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits:

एग्जाम देने जा रहा हूं... घर से झूठ बोलकर निकला, मॉल के चौथे फ्लोर से कूदा 12वीं का छात्र

एग्जाम देने जा रहा हूं... घर से झूठ बोलकर निकला, मॉल के चौथे फ्लोर से कूदा 12वीं का छात्र

नागपुर के एम्प्रेस मॉल से 12वीं के एक छात्र की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं. छात्र रोज घरवालों को परीक्षा का बहाना देकर निकलता था, जबकि उसकी परीक्षाएं खत्म हो चुकी थीं. शनिवार को वह घर से निकला, लेकिन वापस नहीं लौटा. बाद में मॉल की चौथी मंजिल से गिरने की घटना सामने आई.

महाराष्ट्र के नागपुर शहर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां 12वीं कक्षा के एक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. एम्प्रेस मॉल की चौथी मंजिल से गिरने की इस घटना ने परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. खास बात यह है कि छात्र की परीक्षाएं पहले ही खत्म हो चुकी थीं, लेकिन वह रोज घरवालों को 'पेपर है' कहकर घर से निकलता था.

Search
Recent News