Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-24 14:33:37 |
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits:
PAK की नापाक साजिश! सेना की जासूसी के लिए दिल्ली से कश्मीर तक लगवा रहा था CCTV कैमरे
गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की ISI से जुड़े जासूसी रैकेट का पर्दाफाश किया. अब तक 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. आरोपियों ने दिल्ली और सोनीपत रेलवे स्टेशन पर CCTV कैमरे लगाकर भारतीय सेना की लाइव जानकारी पाकिस्तान भेजने की योजना बनाई थी. मुख्य मास्टरमाइंड सुहेल मलिक और महिला आरोपी साने इरम नेटवर्क के संचालन में शामिल थे,ऑपरेशन सिंदूर के तहत गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की ISI से जुड़े जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. अब तक इस मामले में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो आरोपियों नौशाद अली और समीर की तलाश जारी है. आरोपियों ने पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर भारतीय सेना की जासूसी की योजना बनाई थी.