Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-24 14:54:08 |
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits:
30 लाख का खर्च, 15 लाख दहेज... एक कमरे में रहने वाले 'IAS' को देख चौंक गई दुल्हन
गोरखपुर में आईएएस बनकर युवक ने शादी रचाई और दहेज के 15 लाख रुपये लेकर फरार हो गया. शादी में लड़की के परिवार ने करीब 30 लाख रुपये खर्च किए थे. विदाई के बाद सच्चाई सामने आई जब दुल्हन इटावा पहुंची और पति को एक कमरे में रहने वाला पाया. धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न और जालसाजी का केस दर्जकर पुलिस खुद को IAS बताने वाले की तलाश में जुटी है.
गोरखपुर, 23 मार्च 2026, (अपडेटेड 23 मार्च 2026, 8:44 AM IST)
गोरखपुर में एक ऐसा मामला सामने आया, जहां एक परिवार ने अपनी बेटी की शादी बड़े सपनों के साथ खुद को आईएएस अधिकारी बताने वाले के साथ कर दी. लेकिन विदाई के कुछ घंटों बाद ही जो सच्चाई सामने आई, उसने पूरे परिवार को अंदर तक झकझोर दिया.