Hyderabad News: हैदराबाद में ऑटो में दो शव मिलने की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. यहां एक नामी अस्पताल से चोरी हुई एनेस्थीसिया दवाइयों से दो ऑटो

Police Updates police Update

Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-25 06:12:02 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 11


Hyderabad News: हैदराबाद में ऑटो में दो शव मिलने की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. यहां एक नामी अस्पताल से चोरी हुई एनेस्थीसिया दवाइयों से दो ऑटो

Hyderabad News: हैदराबाद में ऑटो में दो शव मिलने की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया. यहां एक नामी अस्पताल से चोरी हुई एनेस्थीसिया दवाइयों से दो ऑटो चालकों की मौत हो गई. मामले में डॉक्टर, उनकी असिस्टेंट और अन्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. मामले ने अस्पताल सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है

अस्पताल के चेयरमैन और MD खुद एक मशहूर न्यूरोसर्जन है. लेकिन उनकी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ. इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें डॉक्टर, उनकी असिस्टेंट नर्सिंग स्टूडेंट, वार्ड बॉय और दो अन्य आरोपी शामिल है.

वार्ड बॉय ने एनेस्थीसिया का पूरा पैक चुराया

घटना 2-3 दिसंबर की दरमियानी रात की है. चंद्रयानगुट्टा इलाके में एक फ्लाईओवर के नीचे खड़े ऑटो रिक्शा के अंदर 25 और 29 साल के दो ऑटो चालकों के शव मिले थे. इसके अलावा, मौके से सीरिंज और खाली एनेस्थीसिया एम्पूल बरामद हुए थे. इससे ड्रग ओवरडोज का शक गहरा गया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की तो पूरा काला कारोबार खुलकर सामने आ गया.