ट्रैफिक पुलिस की कड़ी निगरानी: 19 दिनों में सूरत में 51,000 से ज्यादा वाहनों पर जुर्माना

Traffic & Road Safety Traffic & Road Safety

Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-25 06:29:17 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 8

ट्रैफिक पुलिस की कड़ी निगरानी: 19 दिनों में सूरत में 51,000 से ज्यादा वाहनों पर जुर्माना

ट्रैफिक पुलिस की कड़ी निगरानी: 19 दिनों में सूरत में 51,000 से ज्यादा वाहनों पर जुर्माना

पुलिस विभाग ने 28 नवंबर 2025 से 16 दिसंबर 2025 तक विशेष अभियान में 51,068 ट्रैफिक उल्लंघन मामले दर्ज किए, जिसमें गलत दिशा और सिग्नल तोड़ना प्रमुख कारण रहे.

दुर्घटनाओं को कम करने और ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस विभाग ने विशेष अभियान चलाया था. इस दौरान चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए है. 28 नवंबर 2025 से 16 दिसंबर 2025 तक की छोटी सी अवधि में, यातायात पुलिस ने कुल 51,068 मामले दर्ज किए हैं और उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. यानी हर दिन औसतन, 2687 लोगों को चालान जारी किए गए हैं.