तीसरी आंख से नहीं बचोगे ! हैदराबाद की सड़कों पर एक्टिव हुआ AI सिस्टम, नियम तोड़ा तो तुरंत भरना होगा जुर्माना

Traffic & Road Safety Traffic & Road Safety

Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-25 06:34:12 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 8


तीसरी आंख से नहीं बचोगे ! हैदराबाद की सड़कों पर एक्टिव हुआ AI सिस्टम, नियम तोड़ा तो तुरंत भरना होगा जुर्माना

तीसरी आंख से नहीं बचोगे ! हैदराबाद की सड़कों पर एक्टिव हुआ AI सिस्टम, नियम तोड़ा तो तुरंत भरना होगा जुर्मानाHyderabad Al Traffic Monitoring: हैदराबाद में ट्रैफिक नियमों के पालन को सख्ती से लागू करने के लिए AI आधारित

हाईटेक निगरानी सिस्टम शुरू किया गया है. इस स्मार्ट सर्विलांस व्यवस्था के तहत सड़कों पर लगे अत्याधुनिक कैमरे वाहन चालकों की हर गतिविधि पर नजर रखेंगे. रेड लाइट जंप, हेलमेट न पहनना, ओवरस्पीडिंग या अन्य नियमों का उल्लंघन होते ही सिस्टम तुरंत वाहन की पहचान कर ई-चालान जारी कर देगा, जो कुछ ही सेकंड में मोबाइल पर पहुंच जाएगा. इस तकनीक का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना और दुर्घटनाओं पर लगाम लगाना है.

हैदराबादः अगर आप हैदराबाद की सड़कों पर वाहन चला रहे हैं और आपको लगता है कि आसपास कोई पुलिसकर्मी नहीं है तो नियम तोड़ना आपको भारी पड़ सकता है. हैदराबाद और साइबराबाद पुलिस ने स्मार्ट पुलिसिंग को अगले स्तर पर ले जाते हुए शहर के प्रमुख चौराहों को AI कैमरों से लैस कर दिया है. अब यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी आपको नहीं रोकेंगे बल्कि सीधे आपके मोबाइल पर ई-चालान का मैसेज पहुंचेगा.


ट्रैफिक पुलिस से मिली जानकारी अनुसार शहर के व्यस्ततम जंक्शनों पर लगाए गए ये उन्नत कैमरे सामान्य सीसीटीवी कैमरों से काफी अलग हैं. ये Intelligent Traffic Management System के तहत काम करते हैं. इसमें लगे सेंसर बिना हेलमेट पहने बाइक सवार, ट्रिपल राइडिंग और रेड लाइट जंप करने वालों को रियल-टाइम में ट्रैक करते हैं. यहाँ तक कि अगर कोई चालक स्टॉप लाइन को पार करता है या गाड़ी चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल करता है तो AI कैमरे उसकी हाई डेफिनिशन तस्वीर खींचकर तुरंत डेटा सर्वर को भेज देते हैं.


एफआईआर तक दर्ज की जा रही


केवल तकनीक ही नहीं बल्कि जमीन पर भी पुलिस Operation ROPE के जरिए सख्ती बरत रही है. इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़‌कों पर सुचारू यातायात सुनिश्चित करना है. इसके तहत फुटपाथों पर अवैध कब्जे और गलत दिशा में वाहन चलाने वालों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज की जा रही है. पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सड़कें चलने के लिए हैं अतिक्रमण के लिए नहीं.