ट्रैफिक जाम के मामले में टॉप 5 में देश के दो शहर, मेक्सिको दुनिया में टॉप

Traffic & Road Safety Traffic & Road Safety

Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-25 06:58:09 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits:


ट्रैफिक जाम के मामले में टॉप 5 में देश के दो शहर, मेक्सिको दुनिया में टॉप

ट्रैफिक जाम के मामले में टॉप 5 में देश के दो शहर, मेक्सिको दुनिया में टॉप

पुणे सहित दुनिया भर के कई बड़े शहरों में ट्रैफिक जाम नागरिकों के लिए रोज का सिरदर्द बन गया है. महज 15 मिनट की यात्रा में ट्रैफिक जाम के कारण एक घंटे से अधिक का समय लग रहा है. इसी पृष्ठभूमि में टॉमटॉम नाम की संस्था ने 'ट्रैफिक इंडेक्स 2025 रिपोर्ट जारी की है.

शिक्षा के केंद्र, औद्योगिक नगरी और आईटी हब के रूप में पहचाना जाने वाला पुणे शहर पिछले कुछ वर्षों में तेजी से विकसित हो रहा है. हालांकि, इस तेज विकास के साथ ही कई गंभीर समस्याएं भी पैदा हुई हैं. उनमें से सबसे बड़ी समस्या पुणे में बढ़ती ट्रैफिक जाम की है. इसी समस्या के कारण पुणे शहर एक बार फिर वैश्विक पटल पर चर्चा में आया है. यह सामने आया है कि मुंबई की तुलना में पुणे में ट्रैफिक जाम अधिक है. ट्रैफिक के मामले में दुनिया में चौथे नंबर पर रहने वाला पुणे शहर 2025 में अब पांचवें स्थान पर पहुंच गया है.

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर भारी ट्रैफिक जाम, रेंगते हुए जागे बढ़ रहीं

दुनिया भर के 492 शहरों का रिपोर्ट में स्टडी

पुणे सहित दुनिया भर के कई बड़े शहरों में ट्रैफिक जाम नागरिकों के लिए रोज का सिरदर्द बन गया है. महज 15 मिनट की यात्रा में ट्रैफिक जाम के कारण एक घंटे से अधिक का समय लग रहा है. इसी पृष्ठभूमि में टॉमटॉम नाम की संस्था ने 'ट्रैफिक इंडेक्स 2025' रिपोर्ट जारी की है. वाहनों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए दुनिया भर के 492 शहरों में ट्रैफिक की जानकारी जुटाई गई थी. ट्रैफिक के जीपीएस (GPS) डेटा के आधार पर गहन अध्ययन करके यह रिपोर्ट तैयार की गई है.

Search
Recent News