चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो बेचने का आरोप, लखनऊ के युवक पर मुकदमा दर्ज, हैदराबाद से मिला इनपुट

Crime & FIR News Crime & FIR News

Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-25 07:03:56 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits:


चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो बेचने का आरोप, लखनऊ के युवक पर मुकदमा दर्ज, हैदराबाद से मिला इनपुट

चाइल्ड पोर्नोग्राफी वीडियो बेचने का आरोप, लखनऊ के युवक पर मुकदमा दर्ज, हैदराबाद से मिला इनपुट

Lucknow News. चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी वीडियो बेचने के आरोप में आलमबाग थाने में एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी की पहचान डीजल कॉलोनी निवासी मनराज मीणा के रूप में हुई है. यह कार्रवाई तेलंगाना साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो, हैदराबाद से प्राप्त सूचना के आधार पर की गई

लखनऊः इंटरनेट मीडिया के जरिए चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी वीडियो बेचने के गंभीर आरोपों में आलमबाग थाने में एक युवक के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी की पहचान डीजल कॉलोनी, आलमबाग निवासी मनराज मीणा के रूप में हुई है. यह कार्रवाई तेलंगाना साइबर सिक्योरिटी ब्यूरो हैदराबाद से प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई है. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है और मामले की विस्तृत विवेचना जारी है.

आलमबाग थाने के अनुसार तेलंगाना साइबर सुरक्षा ब्यूरो ने 15 सितंबर को डीजी साइबर क्राइम को एक पत्र भेजकर दो मोबाइल नंबरों से इंटरनेट मीडिया पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित वीडियो और फोटो अपलोड व बिक्री किए जाने की आशंका जताई थी. शिकायत में एक मोबाइल नंबर और एक आईडी का उल्लेख किया गया था, जिनके माध्यम से अवैध सामग्री प्रसारित किए जाने का आरोप था. डीजी साइबर क्राइम बिनोद कुमार सिंह के निर्देश पर साइबर क्राइम सेल ने मामले की जांच शुरू की.

जांच के दौरान साइबर क्राइम सेल में तैनात दारोगा इंद्रपाल सिंह ने संबंधित टेलीकॉम कंपनी को पत्र भेजकर मोबाइल नंबरों की जानकारी मांगी. सिम के ग्राहक आवेदन पत्र (कैफ) के आधार पर पता चला कि दोनों मोबाइल नंबर हरिकेश मीणा, निवासी डीजल कॉलोनी आलमबाग, के नाम पर पंजीकृत हैं. इसके बाद नंबर धारक हरिकेश मीणा को आलमबाग कोतवाली बुलाया गया. पूछताछ के दौरान हरिकेश के साथ उनका बेटा मनराज मीणा भी थाने पहुंचा


Search
Recent News