मेरा बेटा इम्तियाज...' लाडला अंदर आग में फंसा, बाहर बिलखती बेबस मां; हैदराबाद के फर्नीचर गोदाम में बड़ा हादसा

Crime & FIR News Crime & FIR News

Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-25 07:07:25 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 1


मेरा बेटा इम्तियाज...' लाडला अंदर आग में फंसा, बाहर बिलखती बेबस मां; हैदराबाद के फर्नीचर गोदाम में बड़ा हादसा

Hyderabad Fire: हैदराबाद के नामपाल्ली में कमाध होटल के पास फर्नीचर दुकान में आग लगी है, जिसमें छह लोग फंसे हैं. AIMIM के मिजा रहमत बेग कादरी और तेलंगाना स्टेट फायर डीजी विक्रम सिंह मान मौके पर मौजूद है. बचाव और राहत कार्य तेजी से चल रहा है.

हैदराबाद (तेलंगाना). हैदराबाद के नामपल्ली इलाके में शनिवार को कमाथ होटल के पास एक फर्नीचर दुकान में आग लग गई. AIMIM पार्टी के एमएलसी मिजा रहमत बेग कादरी ने ANI को बताया कि छह लोग इमारत के अंदर फंसे हुए हैं. उन्होंने कहा, "कुल छह लोग एक बिल्डिंग में फंसे हैं और अधिकारी उन्हें बाहर निकालने की कोशिश कर रहे है." आग बुझाने के लिए चार फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच चुकी हैं. अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, अधिकारियों ने बताया


घटना का एक वीडियो में एएनआई ने अपने एक्स' हैंडल पर शेयर किया है, जिसमें एक मां अपने बेटे के लिए रो रही है. जो कि आग में फंस गया है. फर्नीचर गोदाम में फंसे इम्तियाज की मां ने कहा, 'मेरा बेटा इम्तियाज यहां 10-12 साल से काम कर रहा है. इसी बीच, तेलंगाना स्टेट फायर डीजी विक्रम सिंह मान भी घटना स्थल पर पहुंच गए है और बचाव कार्य जारी है