Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-25 07:10:53 |
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits:
Hyderabad News Hindi: हैदराबाद के बंजारा हिल्स में एक व्यक्ति को पेयजल से अपनी कार थोना भारी पड़ गया. हैदराबाद मेट्रो वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड के एमडी अशोक रेड्डी ने निरीक्षण के दौरान इस दुरुपयोग को रंगे हाथ पकड़ लिया. नियमों का उल्लंघन देखते ही उन्होंने तत्काल 10,000 रुपये का जुर्माना लगवाया. जल बोर्ड ने चेतावनी दी है कि पीने के पानी की बर्बादी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
हैदराबादः बंजारा हिल्स के एक निवासी पर हैदराबाद मेट्रोपॉलिटन वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (HMWSSB) द्वारा आपूर्ति किए गए पेयजल से अपनी कार धोने पर 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. यह कार्रवाई जल बोर्ड के प्रबंध निदेशक अशोक रेड्डी द्वारा मंगलवार को एक निरीक्षण के दौरान इस दुरुपयोग को सीधे देखे जाने के बाद की गई.
जानकरी के मुताबिक एमडी अशोक रेड्डी बंजारा हिल्स के रोड नंबर 12 से गुजर रहे थे तभी उनकी नजर एक व्यक्ति पर पड़ी जो पेयजल का इस्तेमाल अपनी कार धोने के लिए कर रहा था. पानी के उपयोग संबंधी नियमों की इस स्पष्ट अवहेलना को देखते हुए उन्होंने तुरंत हस्तक्षेप किया. रेड्डी ने तत्काल क्षेत्रीय प्रबंधक को उल्लंघनकर्ता की नोटिस जारी करने और जुर्माना लगाने का निर्देश दिया. उनके आदेश का पालन करते हुए अधिकारियों ने मौके पर ही 10,000 रुपये का जुर्माना काट लिया.
एमडी अशोक रेड्डी ने स्पष्ट किया कि पेयजल का उद्देश्य केवल आवश्यक घरेलू जरूरतों को पूरा करना है न कि बागवानी, ड्राइववे या वाहन धोने जैसे गैर-जरूरी कार्यों के लिए. उन्होंने नागरिकों से खासकर ऐसे समय में जब शहरी क्षेत्रों में पानी की मांग लगातार बढ़ रही है जल संसाधनों के प्रति जिम्मेदारी बरतने की अपील की. उन्होंने कहा पीने योग्य पानी का संरक्षण अत्यंत आवस्यक है. इसके दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसा करने वालों के