Hyderabad Tank Bund: टैंक बंड की पाल पर लौटी पुराने हैदराबाद की रूह, 'आर्ट एंड ईट्स' में दिखे लुप्त होते जायके और कलाकारों का हुनर

Community & Events Community & Events

Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-25 07:40:17 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits:


Hyderabad Tank Bund: टैंक बंड की पाल पर लौटी पुराने हैदराबाद की रूह, 'आर्ट एंड ईट्स' में दिखे लुप्त होते जायके और कलाकारों का हुनर

Hyderabad Tank Bund: टैंक बंड की पाल पर लौटी पुराने हैदराबाद की रूह, 'आर्ट एंड ईट्स' में दिखे लुप्त होते जायके और कलाकारों का हुनरहैदराबाद के टैंक बंड पर हर शनिबार 'आर्ट एंड ईट्स' कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. तेलंगाना सरकार की इस पहल में लाइव पोर्ट्रेट पेंटिंग और पुराने हैदराबाद के लुप्त होते व्यंजनों का आनंद लिया जा सकता है. विक्टोरियन स्टाइल की रोशनी और ट्रैफिक फ्री माहौल के बीच यह आयोजन शहरवासियों के लिए एक प्रमुख वीकेंड डेस्टिनेशन बन गया है.

Hyderabad Tank Bund: हैदराबाद की ऐतिहासिकहुसैन सागर झील का टैंक बंड अब केवल शाम की सैर तक सीमित नहीं रह गया है. तेलंगाना सरकार और HMDA की नई पहल 'आर्ट एंड ईट्स' कॉर्नर ने शनिवार की शामों को एक जीवंत उत्सव में बदल दिया है. यहाँ की फिज़ाओं में अब पुरानी यादों और आधुनिक जीवनशैली का एक खूबसूरत कोलाज देखने को मिल रहा है. प्रशासन का यह कदम न केवल पर्यटकों को लुभा रहा है. बल्कि स्थानीय कलाकारों और खानपान के विशेषज्ञों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय मंच भी प्रदान कर रहा है.

इस आयोजन का सबसे बड़ा आकर्षण यहाँ का लाइव पोर्ट्रेट सेक्शन है. जहाँ ललित कला अकादमी के छात्र और उभरते कलाकार अपनी जादुई उंगलियों से आगंतुकों के चेहरे को कैनवास पर उतारते हैं. महज 15 से 20 मिनट में तैयार होने वाले ये स्केच विजिटर्स के लिए एक स्थायी याद बन रहे हैं. कला के शौकीनों के लिए लाइव पेंटिंग को करीब से देखना और कलाकारों के साथ संवाद करना एक नया और प्रेरणादायक अनुभव साबित हो रहा है. यह प्रयास स्थानीय कला संस्कृति को एक नई दिशा और पहचान दे रहा है.

Search
Recent News