लूडो खेल रहे थे देवर भाभी, तभी काट ली चिकोटी, बोली- भईया को बताऊंगी, फिर दबा दिया गला

Crime & FIR News Crime & FIR News

Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-25 08:40:20 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 15


लूडो खेल रहे थे देवर भाभी, तभी काट ली चिकोटी, बोली- भईया को बताऊंगी, फिर दबा दिया गला

लूडो खेल रहे थे देवर भाभी, तभी काट ली चिकोटी, बोली- भईया को बताऊंगी, फिर दबा दिया गला

उत्तर प्रदेश के मैनपुर जिले में चचेरे देवर ने भाभी की गला दबाकर हत्या कर दी. हत्यारोपी देवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि वह भाभी के साथ लूडो खेल रहा था, तभी उसने मजाक में भाभी को चिकोटी काट ली इसके बाद भाभी ने भईया को बताने की धमकी दी, जिससे उसको गुस्सा आ गया और गला दबाकर हत्या कर दी.

मैनपुरी उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में चचेरे देवर ने भाभी की हत्या कर दी. देवर-भाभी साथ बैठकर लूडो खेल रहे थे. इसी दौरान देवर ने भाभी को चिकोटी काट ली. इस पर भाभी ने विरोध किया और पति को बताने की धमकी दी. इसके बाद गुस्से में देवर ने भाभी का गला दबा दिया और फिर हत्यारोपी देवर भाभी के मोबाइल का सिम निकालकर भाग गया. पति ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था. वारदात 10 मार्च की है. पुलिस सिम की लोकेशन ट्रेस करते हुए देवर तक पहुंच गई. सोमवार (23 मार्च) तो पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर

मामला कुर्रा थाना क्षेत्र का है. डेल्हा गांव में सौरभ चौहान अपने परिवार के साथ रहता है. साल 2016 में उसकी शादी पूनम के साथ हुई थी. दोनों का एक 5 साल का बेटा भी है. सौरभ अहमदाबाद में नौकरी करता है. उसकी पत्नी पूनम, - पिता और बेटा गांव में ही रहते हैं. 10 मार्च को घर में सौरभ के पिता और बेटा मौजूद थे. इसी बीच डायल 112 से पुलिस को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत की सूचना मिली. यह सूचना महिला के मायके वालों ने दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस को महिला का शव घर के अंदर जमीन पर पड़ा मिला.