Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-25 08:45:51 |
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits:
बॉलीवुड नहीं, अब हैदराबाद बनेगा सिनेमा हब ! दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा डॉल्बी सिनेमा करेगा भव्य एंट्री
दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा डॉल्बी सिनेमा खुलने जा रहा है, जो अल्लू सिनेमाज के तहत विकसित किया गया है. यह अत्याधुनिक सिनेमा हॉल डॉल्बी विज़न और डॉल्बी एटमॉस जैसी अत्याधुनिक तकनीकों से लैस होगा, जिससे दर्शकों को बेहतरीन विजुअल और साउंड अनुभव मिलेगा, बड़े स्क्रीन साइज, प्रीमियम सीटिंग और लग्ज़री इंटीरियर के साथ यह सिनेमा मनोरंजन की परिभाषा बदल देगा.
हैदराबादः भारत के मनोरंजन मानचित्र पर हैदराबाद एक नया इतिहास रचने जा रहा है. शहर के कोकापेट इलाके में स्थित अल्लू सिनेमाज मार्च 2026 में दर्शकों के लिए अपने दरवाजे खोलने के लिए पूरी तरह तैयार है. यह केवल एक मल्टीप्लेक्स नहीं बल्कि अत्याधुनिक तकनीक का एक ऐसा संगम है जो फिल्म देखने के अनुभव को ग्लोबल स्तर पर ले जाएगा.
जानकारी अनुसार अल्लू सिनेमाज का सबसे मुख्य आकर्षण इसकी 75 फीट चौड़ी विशाल डॉल्बी सिनेमा स्क्रीन है. यह न केवल भारत बल्कि पूरे एशिया की सबसे बड़ी और दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी डॉल्बी सिनेमा स्क्रीन होगी. इस स्क्रीन के साथ दर्शकों को डॉल्बी विजन 3D की बेहतरीन विजुअल क्वालिटी और डॉल्बी एटमॉस का सराउंड साउंड सिस्टम मिलेगा जो सिनेमाई अनुभव को जीवंत बना देगा.बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल
इस प्रीमियम सिनेमाघर का उद्घाटन 19 मार्च 2026 को होने जा रहा है. उद्घाटन के साथ ही यहाँ बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2 रिलीज होगी. आदित्य धर द्वारा निर्देशित यह एक्शन-थ्रिलर फिल्म ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधरः द रिवेंज का सीक्वल है. फिल्म की रिलीज और सिनेमाघर के उद्घाटन का मेल बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल मचाने की उम्मीद है.