जिंदगी की डोर काट रहा पतंग का मांझा, इंदौर में बाइक सवार की गला कटने से मौत, हैदराबाद में कई घायल

Safety Awareness Safty Awarness

Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-25 08:53:53 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits: 1

जिंदगी की डोर काट रहा पतंग का मांझा, इंदौर में बाइक सवार की गला कटने से मौत, हैदराबाद में कई घायल

जिंदगी की डोर काट रहा पतंग का मांझा, इंदौर में बाइक सवार की गला कटने से मौत, हैदराबाद में कई घायल

 इंदौर में बाइक सवार की गला कटने से मौत, हैदराबाद में कई घायल

मकर संक्रांति के बीच पतंग का मांझा जानलेवा साबित हो रहा है. इंदौर में बाइक सवार रघुवीर धाकड़ की गला कटने से मौत हो गई, जबकि हैदराबाद में कई लोग चीनी मांझे से घायल हुए. बाजार में बैन के बावजूद चाइनीज मांझे की बिक्री जारी है.

इंदौर/ हैदराबादः

मकर संक्रांति के त्योहार के बीच एक दर्दनाक हादसा सामने आया है. इंदौर में 45 वर्षीय रघुवीर थाकड़ की जान पतंग के मांजे ने ले ली. पुलिस के मुताबिक, रघुवीर अपनी बाइक से खजराना चौक और बंगाली चौक के बीच जा रहे थे, तभी उनकी गर्दन पर पतंग की डोर लिपट गई, मांजे ने शख्स का गला इतनी गहराई से काटा कि मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. तिलक नगर SHO मनीष लोढ़ा ने बताया कि हमें सूचना मिली कि एक बाइक सवार की गला कटने से मौत हो गई है. मृतक की पहचान रघुवीर धाकड़ (45) के रूप में हुई है.