Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-25 09:05:26 |
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits:
हैदराबादः हैदराबाद के जुबली हिल्स एरिया में एक फेरारी कार से हुए सड़क हादसे में तीन लोग घायल हो गए. हादसा रोड नंबर 45 के पास उस जगह पर हुआ, जो लोकप्रिय टॉलीवुड अभिनेता नंदामुरी बालकृष्ण के घर के नजदीक है. पुलिस के अनुसार, करीब 3.5 से 4 करोड़ रुपये की कीमत वाली फेरारी कार अचानक बेकाबू हो गई और डिवाइडर पर लगे एक इलेक्ट्रिक पोल से टकरा गई. इसके बाद वह सामने से आ रही एक कार में जा घुसी, टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे से आ रहे कई वाहनों को भी नुकसान हुआ और पूरे इलाके में बड़ा ट्रैफिक जाम लग गया.
ये भी पढ़ें: हैदराबाद में पूर्व पत्ति ने महिला सॉफ्टवेयर कर्मचारी की हत्या की, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
तीन लोग घायल, सभी की हालत स्थिर
इस हादसे में तीन लोग घायल हुए. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया. पुलिस ने बताया कि सभी घायलों की हालत स्थिर है. हादसे में शामिल फेरारी कार ई. वेंकटा राजा रेड्डी के नाम से रजिस्टर्ड है. कार चला रहे व्यक्ति की पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है. पुलिस के मुताबिक, ड्राइवर शादी में शामिल होने जा रहा था और उसकी अल्कोहल टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है.
ये भी पढ़ें: तेलंगाना नगर निकाय चुनाव में 73% फीसद से ज्यादा मतदान, मामूली झड़पों के बीच फर्जी वोटिंग का भी आरोप
ब्रेक और इंजन खराबी की आशंका