Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-25 09:25:20 |
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits:
हैदराबाद में आधी रात को लूटः लाल मिर्च पाउडर फेंककर बदमाशों ने उड़ाए ₹1 करोड़, CCTV खंगाल रही पुलिस
हैदराबाद के कुकटपल्ली में आधी रात मिर्च पाउडर फेंककर बदमाशों ने ₹1 करोड़ लूट लिए. अब पुलिस CCTV फुटेज के जरिए आरोपियों की तलाश में जुटी है. इस मामले में हवाला एंगल की भी जांच जारी है. पढ़ें इस बारतात की पूरी कहानी.
हैदराबाद के कुक्टपल्ली इलाके में आधी रात एक बेहद सनसनीखेज लूट की घटना सामने आई है. बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में दो लोगों पर हमला कर उनसे करीब ₹1 करोड़ रुपये लूट लिए, यह वारदात सोमवार देर रात उस समय हुई, जब पीड़ित बाइक पर सवार होकर जा रहे थे. हमलावरों ने मिर्च पाउडर का इस्तेमाल कर उन्हें असहाय बना दिया और कैश से भरा बैग छीनकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस तेजी से आरोपियों की तलाश में जुट गई है.