Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-25 09:29:16 |
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits:
हैदराबाद में दिल दहला देने वाली वारदात, मां ने तकिए से दबाकर किया 14 महीने की बेटी का कत्ल, हैरान कर देगी वजह
हैदराबाद के रिसाला बाजार इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां रमजान के कपड़ों को लेकर हुए विवाद के बाद मां ने अपनी 14 महीने की बेटी को तकिए से दबाकर मार डाला, अब पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है, पढ़ें एक बेरहम मां की पूरी कहानी.
हैदराबाद से एक बेहद चौंकाने वाली और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक मां पर अपनी ही मासूम बच्ची की हत्या का आरोप लगा है. यह घटना शहर के रिसाला बाजार इलाके की बताई जा रही है, जो गोलकोंडा पुलिस थाना क्षेत्र में आता है. बताया जा रहा है कि घर में रमजान के त्योहार को लेकर कपड़े खरीदने की बात पर पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई थी. यह मामूली बहस-रे गांभीर विवाद में बदल गई. इसी विवाद के बाद जो हुआ उसने पूरे इलाके को सन्न कर दिया.