Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-25 09:36:15 |
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits:
हैदराबादः शादी टूटने से नाराज HIV पॉजिटिव युवक की खौफनाक हरकत, मंगेतर के शरीर में इंजेक्ट किया अपना संक्रमित खून
24 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर 22 वर्षीय युवती को एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया, क्योंकि युवती के माता-पिता उसके एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद शादी रद्द कर दी थी. दोनों रिश्तेदार थे, और पहले उनकी शादी तय हुई थी. पुलिस के अनुस आरोपी को लगा कि युवती संक्रमित हो जाएगी तो वह उससे शादी करेगी. युवती के पिता की शिकायत पर हत्या के प्रयास का मामला क कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. युवती अस्पताल में भर्ती है.
हैदराबाद के पोछाराम में एक 24 साल के युवक पर आरोप है कि उसने 22 साल की एक युवती को जबरन एचआईवी संक्रमित खून का इंजेक्शन लगा दिया, पुलिस के अनुसार यह घटना 11 मार्च को उस समय हुई, जब युवती के माता-पिता ने युवक के एचआईवी पॉजिटिव पाए जाने के बाद उससे अपनी बेटी की शादी रद्द कर दी थी. न्यूज एजेंसी PTI ने ये जानकारी दी.