Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-25 09:55:28 |
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits:
तेलंगाना: धरा गया 'मोस्ट वांटेड' चोर, B.Tech की पढ़ाई बीच में छोड़ करने लगा अपराध
पुलिस ने बताया कि अखिलेश के साथ उसके दोस्त को भी पकड़ा गया है। हालांकि अभी उनका एक और साथी शकील फरार है। शकील को पकड़ने के लिए कोशिशें की जा रही है।
मोस्ट वांटेड' चोर को तेलंगाना से गिरफ्तार कर लिया गया है। हैदराबाद पुलिस ने इस कुख्यात के पास से काफी सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि इस चोर ने B.Tech की पढ़ाई बीच में छोड़ दी और फिर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगा।
हेदराबाद के कमिश्नर ऑफ पुलिस, अंजनी कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि ईस्ट जोन की टास्क फोर्स टीम ने हैदराबाद के इस वांछित चोर को पकड़ा है। जिस सफाई से यह चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया करता था उसी सफाई से यह पुलिस को चकमा भी दिया करता था। नेनावथ विनोद कुमार का दूसरा नाम अखिलेश भी हैं। विनोद कुमार ने अपने साथी अखिलेश के साथ मिलकर कई घरों में चोरी की बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था।
पुलिस ने इनके पास से सोने के आभूषण बरामद किये हैं। जिनकी कीमत 17 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इनके पास से 1 लाख रुपए से ज्यादा कैश भी बरामद किया है।