Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-25 10:01:00 |
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits:
हैदराबाद में शौचालय के पास बनाया जा रहा था खाने-पीने का सामान, मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने के आरोप में 2 लोग गिरफ्तार
हैदराबादः आज के दौर में युवा समेत सभी उम्र वर्ग के लोग बाहर का खाना खाने का शौक रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जी खाना आप बाहर से लेकर खा रहे हैं, वह कितनी शुद्धता के साथ बना है? अगर आपको पता लगे कि शौचालय के पास ही बिना किसी साफ-सफाई की व्यवस्था के खाना तैयार हुआ है तो क्या आप उसे खाएंगे?
निश्चित तौर पर कोई भी व्यक्ति ऐसा खाना नहीं खाएगा, जो गंदगी में बना हो और उसमें मिलावट हो। ताजा मामला हैदराबाद से सामने आया है. जहां मिलावटी खाद्य पदार्थ बनाने के आरोप में 2 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।