पत्नी की हत्या करके गायब हो गया भारतीय शख्स, ढूंढ़ने वाले को मिलेगा 9.2 करोड़ रुपये का इनाम

Missing & Wanted Missing & wanted

Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-25 10:09:04 |

Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits:


पत्नी की हत्या करके गायब हो गया भारतीय शख्स, ढूंढ़ने वाले को मिलेगा 9.2 करोड़ रुपये का इनाम

अमेरिका में पत्नी की हत्या के आरोपी भारतीय नागरिक भद्रेश कुमार पटेल पर FBI ने इनाम बढ़ाकर 10 लाख डॉलर या करीब 9.2 करोड़ रुपये कर दिया है। 2015 में मेरीलैंड में पत्नी पलक पटेल की हत्या के बाद वह फरार हो गया था।

न्यूयॉर्क: अमेरिका में अपनी पत्नी की हत्या करके फरार हो चुके भारतीय नागरिक पर अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने 10 लाख डॉलर या करीब 9.2 करोड़ रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। पहले यह इनाम 2.5 लाख डॉलर या करीब 2.3 करोड़ रुपये था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। 2015 में अपनी पत्नी की हत्या के आरोपी इस शख्स का नाम भद्रेश कुमार चेतनभाई पटेल है। 35 वर्षीय भद्रेश को आखिरी बार न्यू जर्सी के न्यूआर्क इलाके में देखा गया था। FBI ने उसे अपने 10 मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स' यानी 10 सबसे खतरनाक फरार अपराधियों की लिस्ट में रखा है।

Search
Recent News