Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-25 10:12:44 |
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits:
मलेशिया के मोस्ट वांटेड आरोपियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर क्यों मचाया उत्पात? UK से लाए गए थे, जानें पूरा मामला
भारत के सबसे प्रमुख हवाईअड्डों में से एक मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ा हंगामा देखने को मिला है। मलेशिया के मोस्ट वांटेड आरोपियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर जमकर उत्पात मचाया जिसके बाद अथॉरिटीज की ओर से अलर्ट कर दिया गया। जानकारी के ल मुताबिक, इन 3 आरोपियों को मैनचेस्टर (UK) से डिपोर्ट कर मुंबई लाया गया था और ये यहां से मलेशिया भेजे जाएंगे। ये प्रत्यार्पण मलेशियन पुलिस के ऑपरेशन Jack Sparrow के तहत हो रहा है। मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी के सूत्रों ने बताया कि इन तीनों का व्यवहार काफी ज्यादा आक्रामक था।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल यह पूरा मामला 3 मलेशियाई आरोपियों से जुड़ा हुआ है जिन्हें 23 जनवरी को इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-32 से डिपोर्ट कर मैनचेस्टर से मुंबई एयरपोर्ट लाया गया और यहां उन्हें रॉयल मलेशिया पुलिस को हेंडोवर किया जाना था। इनकी पहचान इस प्रकार है-:
1. प्रतीफकुमार सेल्वराज (पहली तस्वीर)
2. श्रीधरन सुब्रमणियन (दूसरी तस्वीर)
मलेशिया की पुलिस कस्टडी के लिए आने वाली थी
ऐसा बताया जा रहा है, कि मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद तीनों को एयरपोर्ट के "रिफ्यूजल रूम में कड़ी सुरक्षा में रखा गया। वहीं मलेशियाई एलीट पुलिस की एक विशेष टीम के अगले 48 घंटों में मुंबई पहुंचकर इनकी कस्टडी लेने वाली थी। मिली जानकारी के मुताबिक तीनों आरोपियों के ऊपर मलेशिया में गंभीर केस दर्ज किए गए हैं। अपने देश से भाग कर वे लोग मुंबई पहुंचे और वहां से उन्होंने मैनचेस्टर की फ्लाइट ली लेकिन मैनचेस्टर एयरपोर्ट पर पहुंचने के तुरंत बाद वहां की अथॉरिटीज में तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
एयरपोर्ट पर तीनों ने जमकर मारपीट की
मैनचेस्टर अथॉरिटी के पास इनका क्रिमिनल रिकॉर्ड भी था तथा प्रोटोकॉल के तहत प्रत्यर्पण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए उन्हें उनके आखिरी पॉईट यानी की मुंबई रवाना कर दिया गया। पूरा मामला समझते ही आरोपियों ने मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल पर मचाया जमकर उत्पात। मैनचेस्टर से आई फ्लाइट के मुंबई में उतरते ही तीनों को अहसास हो गया कि वे घिर चुके हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट पर तीनों ने जमकर मारपीट की और सीआईएसएफ के जवानों के साथ भी दुर्व्यवहार किया।