Posted by CityPolice-Admin on 2026-03-25 10:17:20 |
Share: Facebook | Twitter | Whatsapp | Linkedin Visits:
मुंबई से पकड़ा गया दो लाख का इनामी मोस्टवांटेड बुटन चौधरी, 15 गंभीर मामले हैं दर्ज
दो लाख रुपये के इनामी मोस्टवा
अमीरी तर्फ बुटन चौधरी को मुंबई के पास से निशातार किया गया है। उस पर हत्या सूह डकैती, रंगदारी और आम्र्स एकर जैसे 15 मामले दर्ज हैं।
बिहार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दो लाख रुपये के इनामी मोस्टवांटेड अपराधी हरेंद्र चौधरी उर्फ बुटन चौधरी को एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) ने मुंबई के पास से गिरफ्तार कर लिया है। बुटन चौधरी पिछले काफी समय से फरार चल रहा था। उस पर हत्या, छूट, डकैती, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे 15 मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, अब एसटीएफ की टीम उसे ट्रांजिट रिमांड पर बिहार लेकर आएगी, जहां उस पर दर्ज अन्य मामलों में पूछताछ की जाएगी।
बेलाउर गांव का कुख्यात अपराधी
बुटन चौधरी मूल रूप से भोजपुर जिले के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के बेलाउर गांव का रहने वाला है। वह लंबे वक्त से फरार होकर महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई-विरार इलाके में छिपकर रह रहा था। बिहार सरकार ने उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा था।